क्या होगा “बाल लोकतंत्र प्रहरी” अभियान में?

आदित्य शर्मा.

जयपुर. डिजिटल बाल मेला के अभियान कौन बनेगा “लोकतंत्र प्रहरी” अभियान के तहत बच्चों को मतदान प्रक्रिया समझने का मौका दिया जाएगा. मतदान के प्रति देश के भविष्य को जागरूक किया जाएगा. इस अभियान के तहत बच्चे कई गतिविधि का हिस्सा बनेंगे जिसमें मतदान के बारे में जानने के साथ-साथ उन्हें अभिव्यक्त करने का मौका भी दिया जाएगा.

इस अभियान के तहत बच्चे चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन अपना “लोकतंत्र प्रहरी” भी चुनेंगे, जिसका कार्य बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करना होगा. गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनीतिक जागरूकता के लिए पिछले दो वर्षो से काम कर रहा है. 14 नवम्बर 2021 में हुए राजस्थान विधानसभा बाल सत्र भी इस ही की एक कड़ी था. इस विशेष सत्र का मौका राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी.पी जोशी ने बच्चों को दिया था.

डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *