जानिए राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।
बाल लेखिका कशिश।
भारत में 16 मई को हर साल राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मच्छर से जनित बीमारी और इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने की एक पहल है।
डेंगू बुखार एक विश्व व्यापाक खतरा बना हुआ है।
जो चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के बावजूद सभी समुदायों पर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बोझ डालता है।
यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति इस बीमारी के परिणाम और इससे पीड़ित होने से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों को समझें।
डेंगू को रोकने में समुदाय का प्रत्येक सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डेंगू के मच्छर देखने में सामान्य मच्छरों से कुछ अलग होते हैं ,इसके शरीर पर तेंदुए जैसी धारियां दिखाई देती है। यह मच्छर अक्सर दिन में काटता है, इसीलिए हमें मच्छरों को काटने से रोकने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस का वर्ष 2024 का थीम:— “कनेक्ट विद कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू ” रखा गया है।
यह देखा गया है कि डेंगू बच्चों को अधिक संक्रमित करता है।
इस बीमारी के सामान्य लक्षण है:—
•तेज सिर दर्द
•जोड़ो मांसपेशियों और शरीर में दर्द
•तेज बुखार और चिड़चिड़ापन।
बरसात के मौसम में डेंगू अधिक तेजी से फैलता है।
मई का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, इसलिए हमें जून के महीने से भारत में शुरू होने वाले बरसात के मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।
डेंगू बीमारी से बचने का बेस्ट तरीका यही है, कि मच्छर के काटने से किसी तरह से बचा जाए।
खासतौर पर अगर आप ऐसी जगह रहते हैं या गए हैं, जहां बारिश ज्यादा होती है, मच्छरों की आबादी को कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

