जानिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं नागौर लोकसभा से प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के बारे में

जानिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं नागौर लोकसभा से प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

हनुमान बेनीवाल नागौर के एक किसान परिवार से हैं। उनका जन्म 1972 में नागौर के बरनगांव में हुआ था।
हनुमान बेनीवाल के पिता विधायक रहे हैं। जिसके कारण बचपन से ही उनको राजनीतिक वातावरण मिला। बेनीवाल की ज्यादातर शिक्षा जयपुर में हुई है। यहां पढ़ाई के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय की गतिविधियों देखते-देखते बेनीवाल ने यहां चुनाव लडऩे की बात मन में ठान ली। 1995 में उन्हें राजस्थान कॉलेज में प्रेसीडेंट पद पर चुना गया। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1996 में यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में और 1997 में राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव में जीत का परचम लहराया। इस दौरान बेनीवाल के धरने और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश में खासा नाम कमाया।

हनुमान बेनीवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी के साथ की। 2008 में वह इसी पार्टी के टिकट पर नागौर जिले की खींवसर सीट से विधायक बने, लेकिन आगे चलकर कांग्रेस से कथित रिश्तों के चलते उन्हें बीजेपी छोड़नी पड़ी। इसके बाद 2013 में वह इसी सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। 2018 में भी हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी की ओर से चुनाव में उतरे और जीते। भाजपा से अलग हुए हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले राजस्थान में जहां तीसरे मोर्चे के रूप में अपनी अलग पार्टी रालोपा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) का गठन किया साथ ही 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा और 3 विधानसभा सीटों को जीतकर अपनी मौजूदगी राजस्थान में दर्ज करवाई।

 

आपको बता दें की डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *