12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन.
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही प्रिया का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भुमिका निभाई.
नियम 130 के अंतर्गत सरकार से मांग करते हुए उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि -“मेरा अनुरोध है की अब समय आ गया है की हम पारंपरिक शिक्षा को पीछे छोड़ कर शिक्षा के नए दौर को अपनाए और हमारे बच्चों की प्रगति हेतु ऑनलाइन शिक्षा का विकास राज्य में करें. आज के समय में इन्टरनेट का आभाव किसी क्षेत्र में नहीं है ऐसे में इस सुविधा का सही उपयोग शिक्षा विभाग को लेना चाहिए. इस सदन में अपनी बात रखे ने से पहले मैंने कई बच्चों से शिक्षा निति पर बात की, इनमें से ज्यादातर बच्चे बैग के बोझ को ढोने से परेशान है, ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से इस समस्या का निवारण भी सरकार द्वारा किया जा सकता है. अंत में इतना ही कहना चाहूंगी की सरकार सूर्योदय की दिशा में कार्य करें तो सूर्य की रौशनी से हमारे राज्य का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है”.

