भारत के बच्चों ने कैनवास पर उतारा कोरोना काल

महापौर और उपमहापौर ने किया उद्घाटन

—अजमेर में पहली बार अनोखी पेंटिंग एग्जीबिशन हुई शुरू

—एग्जीबिशन के सभी कलाकार हैं बच्चे

अजमेर। डिजिटल बाल मेला की ओर से शेड्स ऑफ कोविड पेंटिंग एग्जिबिशन का उद्घाटन राजकीय संग्रहालय में महापौर ब्रजलता हाडा और उप महापौर नीरज जैन ने किया। क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के लिये उन्होंने बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं दी और कहा कि डिजिटल बाल मेला की ओर से किया गया यह प्रयास बहुत सराहनीय है। बता दें कि यह एक अनोखी एग्जीबिशन है, जिसमें सभी कलाकार बच्चे हैं।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान डिजिटल बाल मेला की ओर से पिछले दिनों जयपुर के हवामहल पर आयोजित की गई लाइव पेंटिंग के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में राधिका व्यास को 11 हजार, सिद्धिका जैन को 5100 और शुभ शर्मा को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं, लायबा साजिद, यशवी लीला, वृत्ति अग्रवाल, पलक हसनानी और यशवंत कुमावत को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इस मौके पर महापौर ब्रज लता हाडा ने फ्यूचर सोसायटी की ओर से आयोजित किए गए इस इवेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की एग्जीबिशन से बच्चों की कला को प्रदर्शन करने का बड़ा अवसर मिला है। डिजिटल तरीके से शुरू किया गया यह कैम्पेन अनोखा प्रयास है। वहीं, उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि इस इवेंट से बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने पेंटिंग बनाने वाले बच्चों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही अजमेरवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शेड्स ऑफ कोविड पेंटिंग प्रतियोगिता को देखने पहुंचे। इस मौके पर क्लासमेट के ब्रांच मैंनेजर उमेश सर्राफ़ और फ्यूचर सोसायटी के संरक्षक सुशील शर्मा, राजकीय संग्रहालय के अधीक्षक सुनील जोशी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रिया शर्मा ने किया और बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने अतिथियों को एक-एक पेंटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पेंटिंग के जरिए उकेरी अपनी भावनाएं

बता दें यह प्रदर्शनी 5 अगस्त से अजमेर के राजकीय संग्रहालय में शुरू हुई है, जो 20 अगस्त तक चलेगी। पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्लासमेट द्वारा प्रायोजित डिजिटल बाल मेला के इस कार्यक्रम में लिटिल कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी इस दौरान किया गया। इस प्रदर्शनी में देशभर के बच्चों की कोरोना काल के अनुभवों पर आधारित 100 पेंटिंग्स को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में कोरोना काल में बच्चों ने अपने अनुभवों से जो कुछ सीखा है, उन्हीं भावनाओं को रंगों में उकेरा है।

अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram –

+918005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/ 
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter       – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela 
YouTube    – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *