विश्व आदिवासी दिवस है आज…

हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है …

साक्षी ठाकुर 

जयपुर: हर वर्ष 9 अगस्त को आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 23 दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था| पूरे विश्व में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र के ही नहीं बल्कि भारत, कनाडा, ताइवान सहित बांग्लादेश में भी इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाया जाता है| हर देश में इस दिवस को अलग अलग तरह से मनाया जाता है|

आदिवासी समाज एक ऐसा वर्ग है या ऐसे लोगों का समूह है जिनकी मूलभूत आवश्यकताएं जल, जमीन और जंगल ही होती है| यह लोग अधिकतर जंगलों में रहते हैं तथा अपनी आजीविका जंगलों और इनके उत्पादों से ही चलाते हैं| आदिवासी लोग अपनी संस्कृति तथा प्रकृति के रक्षक है तथा इन्हीं की पूजा करते है. वास्तव में यदि कहा जाये तो हमारी संस्कृति आदिवासियों की वजह से ही बची हुई है|  राजस्थान सरकार इस मौक़े पर बाँसवाड़ा में आदिवासियों के धाम मानगढ़में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कांग्रेस के सांसद राहुल गाँधी यहाँ आज राजस्थान विधानसभा चुनाव का आग़ाज़ करेंगे

डिजिटल बाल मेला आप सभी को आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हैं| डिजिटल बाल मेला एक एसा मंच है जो समाज के हर वर्ग के बच्चों के विकास के लिए कार्य करता है| बच्चों की कला, रचनात्मकता को मंच देने के लिए डिजिटल बाल मेला कई आयोजन कर चुका है, और आगे भी करता रहेगा| अपने बच्चे को डिजिटल बाल मेला से जोड़ने के लिए आप भी संपर्क करें 8005915026 पर |

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *