12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन.
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना.इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. अब यह “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. हनुमानगढ़ के टाइम्स पब्लिक विद्यालय, की कक्षा 12 में पढ़ रहे पीयूष का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था. इस बाल सत्र में पियूष ने सरकारी मुख्य सचेतक की भूमिका निभाई थी|
पीयूष ने अपनी वीडियो एंट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि केंद्र एवं राज्य सरकार को जनता तक योजनाएं पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर कमिटी का गठन करना चाहिए. इस कमिटी के माध्यम से आम जन तक सरकारी सभी योजनाएं पहुंचें ऐसा किया जाए. इतना ही नहीं उन्होंने गृह मंत्री पद के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें उन्होंने बताया कि वह गृह मंत्री बन कानून व्यवस्था में सुधर लाने हेतु जवाबदेही प्रक्रिया में सुधार लायेंगे.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही कि बच्चे ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

