अपने आर्टिकल में बच्चे रखें इन बातों का ध्यान…

सितंबर माह के विशेष दिनों पर बच्चों को लिखना है आर्टिकल 

शिवाक्ष शर्मा

 

डिजिटल बाल मेला सितंबर के माह में बच्चों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को सितंबर माह के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है । आपका आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा। यह आर्टिकल लिखते समय बच्चों को निम्न बातों का ध्यान रखना है-

-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।

 

डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया जा रहा है।

 

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म हैं जो बच्चों में जागरूकता लाने का और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

 

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *