14 सितंबर 1949 को हिंदी भारत की अधिकारिक भाषा घोषित की गई।
बाल लेखिका अंजलि।
हिंदी दिवस पर मैं कुछ पंक्तियां कहना चाहूंगी।
हिंदी से हिंदुस्तान है तभी तो यह देश महान है,
हिंदी भाषा की उन्नति के लिए ,अपना सब कुछ कुर्बान है हिंदी दिवस के अवसर पर ,है देश हिंदी के मान में
मैं भारतवर्ष की बेटी हूं ,कुछ कहूं तेरे सम्मान में
समाज में जन्म लिया मैंने ,भारत में मातृभाषा मेरी हिंदी है पर हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी क्यों पढ़ते , मेरे कान में
सुधा का तो दर्पण है, मनोभाव का उत्तम वर्णन
मन स्थिति का सुंदर चित्रण ,सब मिलता तेरे ज्ञान में
सीमित ज्ञान कोष है मेरा तू ,अतः ज्ञान का सागर है
मैं पढ़ूं प्रयास असमिति कर लू ,शब्द कम है पर तेरी शान में ।
भारत की राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने के उपलक्ष में 14 सितंबर को हर वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है । हिंदी भाषा के उद्देश्य से 14 सितंबर 1953 में हिंदी दिवस को मनाया गया। 14 सितंबर 1949 को हिंदी भारत की अधिकारिक भाषा घोषित की गई।
हिंदी दिवस को 14 सितंबर के दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी ने 1949 में दक्षिण भारतीय राजभाषा कमिश्नर को गठित किया था जिसका उद्देश्य था हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रमोट करना।
इस दिन हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए जाते हैं हिंदी भारत में बोली जाने वाली सबसे अधिक और आसान भाषा है विश्व में लगभग 70 करोड़ लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।
हिंदी हमारे संविधान का अधिकार है। हिंदी भाषा को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हिंदी का स्वतंत्रता संग्राम में सबसे बड़ा योगदान है और यह दिखाता है कि हमारी भाषा, हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
हिंदी दिवस के दिन इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, हमें विद्यालयों और कॉलेज में हिंदी प्रतियोगिता रखनी चाहिए। और इस पर चर्चा करनी चाहिए ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी इसका महत्व समझ सकें।
हिंदी भाषा को पूरे देश में बहुत सामान दिया जाता है और यही भाषा है जो हमें विदेश की भाषाओं से सबसे अलग करती है और हमें हिंदी भाषा बोलनी चाहिए। हिंदी भाषा का हमें प्रचार करना चाहिए।और बच्चों को हिंदी भाषा पढ़ानी चाहिए।
भारत हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
हिंदी हमारी जान है ,हिंदी ही हमारी शान है
हिंदी है आसान , हिंदी से है भारत की पहचान ।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को हिंदी के प्रति जागरूक करना चाहता है साथ ही अपील करता है कि बच्चे आधुनिकता की होड़ में अपने मातृभाषा को नहीं भूलें| बच्चों के लिए अपनी मातृभाषा “हिंदी” का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है|डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रहा है| इसके लिए डिजिटल बाल मेला कई अभियानों का आयोजन कर चुका है| अपने बच्चे को डिजिटल बाल मेला से जोड़ने के लिए आप 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

