हिंदी दिवस को मानने का उद्देश्य यह है कि हिंदी भाषा की महत्वत्ता को समझना है।
बाल लेखिका वंशिका।
भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत निर्णय लेकर हिंदी भाषा को भारत की राष्ट्रभाषा घोषित किया था। महात्मा गांधी ने भी कहा है कि :
” राष्ट्रभाषा के बिना एक राष्ट्र गूंगा है”
भारत में हर साल हिंदी दिवस को उत्साह और उल्लास से मनाया जाता है। परंतु क्या कभी हमने यह सोचा है की हिंदी दिवस को मानने का क्या कारण है? तो मैं आपको बता दूं कि हिंदी दिवस को मानने का उद्देश्य यह है की हिंदी भाषा की महत्वत्ता को समझना है क्योंकि यह भाषा हमारे समाज की विविधता को दर्शाती है ।
परंतु आज कल की पीढ़ी को हिंदी भाषा की महत्वत्ता का ज्ञान ही नहीं है वे हिंदी भाषा से ज्यादा जर्मन,फ्रेंच,अंग्रेजी सीखने में ज्यादा रुचि दिखाती है और कॉमर्स,साइंस के क्षेत्र में तो हिंदी की महत्वता ही कम हो चुकी है ।परंतु उन्हें यह नहीं पता की हिंदी भाषा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी पा चुकी है वहां के विद्यार्थी हिंदी सीखने में ज्यादा रुचि दिखाती हैं और एक तरफ हम हैं जो भारत के नागरिक होते हुए भी अपनी राष्ट्रभाषा को सम्मान नहीं देते। हमें इस दिन विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि हिंदी भाषा मनुष्य के विकास के लिए कितनी आवश्यक है क्योंकि यह भाषा हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। अन्त में मैं अपने शब्दों को विराम देते हुए कहना चाहती हूं की :
” हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी “
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

