टॉप पाँच बच्चों में से कोई एक बनेगा ‘राइटर ऑफ दी मंथ’।
शिवाक्ष शर्मा।
डिजिटल बाल मेला द्वारा सितंबर महीने में आयोजित की गयी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिनों पर देश के कोने-कोने से बाल लेखकों ने अपने विचार आर्टिकल के माध्यम से डिजिटल बाल मेला को भेजे। जैसा की हमने टॉप पाँच बाल लेखकों के नाम आपको बताए थे। कल यानी मंगलवार को डिजिटल बाल मेला इन्हीं पाँच बाल लेखकों में से विजेता घोषित करेगा। विजेता को सितंबर महीने का ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के टाइटल से नवाज़ा जाएगा एवं ₹1100 ka ईनाम भी दिया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला ने अक्तूबर महीने के महत्त्वपूर्ण दिनों पर भी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता शुरू की हुई है। बच्चे इस प्रतियोगिता में अपने आर्टिकल भेज सकते है एवं अक्तूबर महीने के ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ बन सकते हैं।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

