जयपुर की बाल कलाकार आराध्या बर्मन ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में स्थान बनाया……
ओमप्रकाश ढाका।
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में ध्रुव पब्लिक स्कूल, जयपुर की 11 वर्षीय चाइल्ड आर्टिस्ट आराध्या बर्मन ने अपनी स्पीच से सभी बच्चों को प्रेरित किया।Digital baal Mela के प्रोग्राम में बालिका ने भाषण, नृत्य और रैम्पवॉक करके खूब वाहवाही लूटी। आराध्या को विभिन्न पुरस्कार भी मिले है जिसमें 2018 में अचीवमेंट प्रिंसेज ऑफ़ राजस्थान, 2018 में ही प्रिंसेज ऑफ़ रजवाड़ा से नवाजा गया। आराध्या एक चाइल्ड आर्टिस्ट, किड मॉडल, इनफ्लूसर रही है और कई फिल्मों और विज्ञापन में भी काम किया है। राजस्थान ट्रैफिक पुलिस विज्ञापन में आराध्या मुख्य अभिनेत्री रही थी।
आराध्या ने बताया कि मैं एक ऐसे परिवार से बिलॉन्ग करती हूं जहां मुझे दो चीजें एक साथ देखने को मिली है। मेरे पिता बिजनेसमैन और मेरे दादाजी और मम्मी डॉक्टर है। मैं भी डॉक्टर ही बनाना चाहती थी लेकिन मेरी किस्मत के सितारे मुझे और कहीं ही लेकर जा रहे थे। आराध्या ने अपने भाषण में आगे बताया कि एक दिन मेरे प्रिंसिपल ने मम्मी को फोन करके कहा कि मुझे एक्टिंग में पार्टिसिपेट करना चाहिए। जैसा मैं हमेशा कहती हूं कि मेरी मम्मी सुपर मॉम है, वो मेरे लिए कुछ भी कर सकती है। जब मेरा 1st शो था तो मेरा भाई 20 दिन का था लेकिन मेरी मम्मी सबको छोड़कर मेरे साथ 5 – 5 घंटे लगी रहती थी। उनकी मेहनत की वजह से मैं शो की विजेता रही।
उसके बाद मैंने कई अवॉर्ड शो, ब्रैंड शुट किए। कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, सुष्मिता सेन जैसे बड़े एक्टर्स के साथ मुझे काम करने का सुनहरा अवसर मिला। लेकिन मुझे मेरी असली पहचान राजस्थान ट्रैफिक पुलिस के विज्ञापन से मिली जिसमें मेरी अहम भूमिका थी। यह है आपकी छोटी सी आराध्या की छोटी सी कहानी।
आराध्या बर्मन ने ” घर मोरे परदेशिया ” गाने पर नृत्य करके समा बांधा। आराध्या ने अद्भुत और दर्शनीय नृत्य करके अपनी शानदार प्रस्तुति दी। आराध्या ने अंत में शानदार रैंपवॉक करके सभी दर्शकों और हमउम्र बच्चों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आपके बच्चे भी डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी लेना चाहते है तो डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

