हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र की विजेता बनीं कामख्या कौंडल
11000 रूपए का ईनाम किया अपने नाम …
गर्वित शर्मा
डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को आयोजित हुए बाल सत्र के विजेता का नाम सामने आ चुका है। कुल्लू की कामाख्या कौंडल ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी है। कामाख्या को 11000 रूपए का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
कामाख्या कौंडल ने शिक्षामंत्री के रूप में विपक्ष के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर सबका दिल जीता। इसके बाद विभिन्न चरणों में विजेता चयन प्रक्रिया में चयनित होकर कामाख्या को यह पुरस्कार मिला। इस चयन प्रक्रिया में जनता के वोट्स एवं जजेस द्वारा कामाख्या को चुना गया। जनता ने कामाख्या के वीडियो पर सबसे ज्यादा वोट किए। विभिन्न चरणों में जनता के वोट्स कामाख्या को मिले। इसके बाद टॉप – 3 में आने पर जजेस कामाख्या को इस पुरस्कार के लिए चुना।
आपको बता दें कि 12 जून को डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभागार भवन में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लिया था जिन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर, नेता – प्रतिपक्ष तथा सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायक के रूप में इस सत्र का संचालन किया था। इस सत्र में कामाख्या ने प्राथमिक शिक्षामंत्री के रूप में विपक्ष के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया था।
इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला द्वारा राजस्थान विधानसभा में 14 नवंबर 2021 को विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा बच्चों की मानसिक एवं राजनीतिक समझ बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। आप भी यदि अपने बच्चे को डिजिटल बाल मेला से जोड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें हमारे मोबाइल नंबर 8005915026 पर।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

