जानिए गोवा स्थापना दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

जानिए गोवा स्थापना दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

बाल लेखिका कशिश।

 

गोवा स्थापना दिवस हर साल 30 मई को मनाया जाता है।
1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
भारत की आजादी के 14 साल बाद भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा और 19 दिसंबर 1961 को आजाद हुआ।
गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है और अपनी सुंदर समुद्र तटों और शानदार इमारतो के लिए प्रसिद्ध है। 1961 में भारत का हिस्सा बनने से पहले यह वास्तव में लंबे समय तक पुर्तगाल का हिस्सा था। जिसे लगभग 450 वर्षों तक गोवा में शासन किया था।
1947 में भारत को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता मिलने के बाद लोगों ने पुर्तगालियों से गोवा छोड़ने के लिए कहा, लेकिन पुर्तगालियों ने मना कर दिया।
इसलिए 1961 में भारत में ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से गोवा और दमन और दीव पर नियंत्रण वापस ले लिया।
प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह वह दिन है,जब गोवा को दमन और दीव से अलग राज्य घोषित किया गया था। यह वर्ष 1987 में हुआ था और तभी से इस दिन को “गोवा राज्यत्व दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
1987 में गोवा आधिकारिक तौर पर 25वे राज्य के रूप में भारत का हिस्सा बन गया।
1961 तक गोवा पुर्तगाल का हिस्सा था।उसके बाद 19 दिसंबर,1961 को यह पुर्तगाली शासन से आजाद हो गया। इसी के चलते हर साल 30 मई को गोवा के अलग राज्य बनने की खुशी में गोवा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
जब गोवा आधिकारिक तौर पर अपना राज्य बन गया, तो उसके बाद गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसंबर, 1962 को इन चुनावों के माध्यम से श्री दयानंद भंडारकर को गोवा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।
गोवा को महाराष्ट्र के साथ जोड़ने की भी बात चल रही थी,क्योंकि गोवा महाराष्ट्र का पड़ोसी राज्य था। जिसके बाद साल 1967 में एक जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश बने रहने का फैसला लिया। बाद में 30 मई,1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और इस तरह गोवा भारत गणराज्य का 25वा गणराज्य बन गया। इसलिए प्रत्येक वर्ष 30 मई को “गोवा राजत्व दिवस” मनाया जाता है !

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *