जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश के बारे में…

जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश के बारे में।

बाल लेखिका कशिश।

 

तंबाकू सेहत के लिए कितना खतरनाक है यह जानते हुए भी लोग इसके इस्तेमाल से परहेज नहीं करते ऐसे में सेहत पर पढ़ने वाले इसके खराब प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल को कम या बंद करने के लिए हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
तंबाकू न केवल इसे उगाने और खाने वालों की सेहत पर बुरा असर डालता है बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से काफी नुकसानदायक है, क्योंकि यह डिफोरेस्टेशन को बढ़ावा देता है।
तंबाकू में खेनी,गुटका और सुपारी जैसी चीजे शामिल है, जो जानलेवा होती है।
प्रत्येक वर्ष 31 मई को “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” मनाया जाता है।इसका मकसद तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है।
इस दिन संयुक्त राष्ट्र समेत कई वैश्विक संगठन मिलकर दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल को कम कैसे किया जा सके? इस पर नई–नई रणनीतियां तैयार करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल दुनिया भर में लगभग 3.5 मिलियन हेक्टेयर जमीन पर तंबाकू उगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है जिसकी वजह से प्रतिवर्ष 200,000 हेक्टेयर जंगलों से पेड़ों की कटाई होती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1987 में तंबाकू के इस्तेमाल को नियंत्रित करने पर जोर देने के लिए संकल्प लिया। इसके बाद सबसे पहले वर्ल्ड नो टोबैको डे 31 मई, 1988 को मनाया गया।
इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम:—“बच्चों को टोबैको इंडस्ट्री के इंटरफेरेंस से बचाना है।” WNTD 2024 की यह थीम हार्मफुल तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ यंगर्स को टारगेट करती है.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस को दुनिया भर के उन करोड़ों लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, जो इसके नुकसान को जानते हुए भी इसे खाने से घबराते नहीं। इसका मकसद लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल से जुड़े स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में याद दिलाना है; जिसमें फेफड़े का कैंसर, हार्ट डिजीज,की बीमारी समेत कई और गंभीर बीमारियां शामिल है !

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *