जून महीने के लिए भी शुरू हो चुकी है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।
शिवाक्ष शर्मा।
मई माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला जून माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को अप्रैल महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
important days in June 2024
1 जून – विश्व दुग्ध दिवस
1 जून- वैश्विक अभिभावक दिवस
2 जून – इटली गणतंत्र दिवस
2 जून – तेलंगाना स्थापना दिवस
3 जून – विश्व साइकिल दिवस
4 जून – आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
5 जून- विश्व पर्यावरण दिवस
7 जून – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
7 जून- राष्ट्रीय डोनट दिवस
8 जून- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
8 जून – विश्व महासागर दिवस
8 जून – राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
12 जून – बाल श्रम विरोधी विश्व दिवस
12 जून- राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस
14 जून – विश्व रक्तदाता दिवस
14 जून- मिथुन संक्रांति
14 जून- झंडा दिवस
15 जून – विश्व पवन दिवस
15 जून – विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
17 जून – विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)
18 जून – ऑटिस्टिक प्राइड डे
18 जून – अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस
19 जून – विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस
19 जून – विश्व सैर-सपाटा दिवस
20 जून – विश्व शरणार्थी दिवस
21 जून – विश्व संगीत दिवस
21 जून – विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस
21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
22 जून- विश्व वर्षावन दिवस
23 जून – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
23 जून – संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
23 जून – अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
26 जून – नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
26 जून – अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस
27 जून- हेलेन केलर दिवस
29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
29 जून: अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस
30 जून – विश्व क्षुद्रग्रह दिवस
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

