जानिए अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस के बारे में।
बाल लेखक पारस माली।
बच्चे हों या बड़े, शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घूमना-फिरना पसंद न हो। खासकर जब बात पिकनिक की हो तो छोटे-बड़े सभी उत्साहित हो जाते हैं। रोजाना की भागदौड़ और काम या पढ़ाई के बढ़ते बोझ के कारण लोग अक्सर मानसिक रूप से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में पिकनिक एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से लोग सुकून के पल बिता सकते हैं और अपने दिमाग को भी आराम दे सकते हैं।
हर कोई अपनी जिंदगी में कभी न कभी पिकनिक पर जरूर गया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल एक दिन ऐसा भी होता है जब पिकनिक डे मनाया जाता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको पिकनिक को समर्पित इस खास दिन के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय पिकनिक डे का इतिहास और महत्व-
कब मनाया जाता है पिकनिक डे?
हर साल 18 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पिकनिक डे के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई थी। उस दौरान इस दिन बाहर एक तरह का अनौपचारिक खाना खाया जाता था। पिकनिक डे का इतिहास
पिकनिक शब्द फ्रेंच शब्द ‘पिक-निक’ से आया है, जिसका अर्थ है एक सामाजिक आयोजन, जिसमें सभी लोग अपना भोजन साझा करते हैं। हालाँकि पिकनिक डे का इतिहास अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि पिकनिक की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान एक तरह के अनौपचारिक भोजन के रूप में हुई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सबसे बड़ा पिकनिक पुर्तगाल में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 20,000 लोग शामिल हुए थे।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

