जानिए हनुमानगढ़ के पारस माली से अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के बारे में।
पारस माली।
21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
International Yoga Day 2024अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। योग के इन्हीं लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास।
21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
जानिए कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
International Yoga Day 2024: योग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कई लाभ मिलते हैं। योग के इसी महत्व को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर योग के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तिथि हर साल 21 जून को दुनिया भर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। इस दिन का लक्ष्य योग के अनेक लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर के योग साधकों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। दरअसल, सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र को संबोधित करते हुए योग दिवस का विचार रखा था। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर सहमति जताई थी, जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 21 जून को क्यों मनाया जाता है योग दिवस? 21 जून का दिन योग दिवस मनाने के लिए इसलिए तय किया गया क्योंकि पंचांग के अनुसार 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं, जिसके बाद सूर्य दक्षिण की ओर चला जाता है। जब सूर्य दक्षिण की ओर चला जाता है, तो उसकी चमक कम हो जाती है, जिससे वातावरण अशुद्ध हो जाता है, कीटाणु पैदा होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने और शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

