आइए जानते हैं हनुमानगढ़ के पारस माली से विश्व संगीत दिवस के बारे में…

आइए जानते हैं हनुमानगढ़ के पारस माली से विश्व संगीत दिवस के बारे में।

 

पारस माली।

 

विश्व संगीत दिवस 2024 संगीत न केवल मनोरंजन करता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में लोगों तक संगीत के महत्व को पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व-

विश्व संगीत दिवस 2024: जानें पहली बार विश्व संगीत दिवस कब मनाया गया और क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व

जानिए हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस

विश्व संगीत दिवस 2024: संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में कोई खुशी का मौका हो या कोई गम, अकेले हों या दोस्तों के साथ, यात्रा कर रहे हों या घर पर समय बिता रहे हों, संगीत हर परिस्थिति में हमारे लिए परफ़ेक्ट साबित होता है। यह हमें जश्न मनाने, खुद को शांत करने या कभी-कभी खुश महसूस करने का मौका देता है। संगीत हमारे दिमाग को शांत करने में मदद करता है और मूड को भी बेहतर बनाता है। संगीत के इसी महत्व को देखते हुए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाने लगा। तो आइए जानते हैं इस साल इस दिन का इतिहास, उद्देश्य और थीम क्या है

विश्व संगीत दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व संगीत दिवस का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांस में पहली बार वर्ष 1982 में हुई थी। उस दौरान फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में संगीत के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए संगीत दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को ‘फेटे ला म्यूजिक’ कहा गया।

कैसे मनाया गया था पहला संगीत दिवस?

जब फ्रांस में पहली बार संगीत दिवस मनाया गया तो इसे 32 से अधिक देशों का समर्थन मिला। इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यह दिन काफी लोकप्रिय हुआ और वर्तमान में भारत, इटली, ग्रीस, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया समेत दुनिया के कई देशों में हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।

संगीत का क्या महत्व है?

संगीत न केवल शारीरिक बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, संगीत सुनने से मानसिक शांति का अहसास होता है। संगीत आपको रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच शांति के पल बिताने का मौका देता है। इसके अलावा, संगीत आपके अकेलेपन में एक बेहतरीन साथी बन सकता है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *