रूट्स ऑफ राजस्थान में अच्छे मौसम के साथ लें भाग भीषण गर्मी के कारण अभियान की रफ्तार थी धीमी ।

रूट्स ऑफ राजस्थान में अच्छे मौसम के साथ लें भाग
भीषण गर्मी के कारण अभियान की रफ्तार थी धीमी ।

 

 

जैसा की आप सब जानते हैं राजस्थान के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर डिजिटल बाल मेला ने नए अभियान “रूट्स ऑफ राजस्थान” शुरुआत की गई थी। इस मुहिम में बच्चों ने अलग – अलग जिलों से विभिन्न पर्यटक स्थलो के विडियो बनाकर भेजने शुरू किए थे । लेकिन इस बार अप्रत्यासित गर्मी के कारण यह अभियान पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया था। भीषण गर्मी के कारण राजस्थान में 50 डिग्री तक पारा पहुँच गया था जिसका असर इस अभियान पर भी पड़ा था। अब मौसम ने थोड़ी करवट ली है तो फिर से इस अभियान को गतिशीलता से चलाया जाएगा। डिजिटल बाल मेला उम्मीद करता है कि बच्चे अब राजस्थान की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को दर्शाते हुए वीडियो भेजेंगे जिन्हें हम अपनी वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रसारित करेंगे।

जैसा की हमने बताया था की इसमें बच्चों को आठ से दस मिनट तक की वीडियो बनानी है जिसमें राजस्थान के पर्यटन स्थल एवं राजस्थान की कला और संस्कृति का विवरण हो। हर महीने सबसे श्रेष्ठ वीडियो भेजने वाले बच्चे को मोबाइल फोन ईनाम में मिलेगा एवं टॉप 100 बच्चों को तीन दिन का जयपुर भ्रमण करवाया जाएगा एवं तभी प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चे को पचास हज़ार का ईनाम, द्वितीय स्थान को बीस हज़ार, तृतीय स्थान को दस हज़ार के ईनाम से नवाज़ा जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के दृष्टिकोण से राजस्थान की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देना एवं बच्चों को राजस्थान की विरासत से परिचित करवाना है।
डिजिटल बाल मेला इससे पहले भी बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए “शेड्स ऑफ कोविड”
म्यूजियम थ्रू माय आइज” जैसे अभियानों का आयोजन कर चुका है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *