टीवी मीडिया कैसे काम करता है और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने में क्या भूमिका होती है विषय पर चैनल के CMD एवं मैनेजिंग श्री एडिटर पवन अरोड़ा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों की आवाज़ को समाज तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण ताकत है।
Listen to the Future | My Day, My Right” कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मीडिया हाउस की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा। इसका उद्देश्य था—बच्चों को यह महसूस कराना कि उनके अधिकार कैसे संरक्षित होते हैं और समाज उनकी आवाज़ को किस तरह महत्व देता है।
बच्चों ने First India News के न्यूज़रूम का भ्रमण किया, जहाँ एंकरिंग से लेकर एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन तक की प्रक्रिया को लाइव देखा। बच्चों को दिखाया गया कि डिजिटल डेस्क से खबरें कैसे बनती हैं, स्टूडियो में बुलेटिन कैसे रिकॉर्ड होता है और टीवी पर कौन-सी खबरें और किस आधार पर चुनी जाती हैं।
बच्चों को यह अनुभव मिला कि अभिव्यक्ति और जिम्मेदारी दोनों पत्रकारिता के मूल हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से मनराज सिंह ने शॉल ओढ़ाकर श्री पवन अरोड़ा का अभिनन्दन किया।

