युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनिसेफ राजस्थान युवा बोर्ड के साथ मिलकर ‘यूथ फॉर क्लाइमेट एक्शन’ पहल शुरू कर रहा है। स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जलवायु विज्ञान, जलवायु नीति, हरित रोजगार, सतत विकास, कार्बन बाजार और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्यभर में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक और सक्रिय युवा नेतृत्व तैयार करना है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित कंस्टीटूशन क्लब में आयोजित मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट UNICEF, अंकुश सिंह ने बताया कि

