टोंक जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे पार्थ शर्मा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से टोंक की नवाबी संस्कृति, विश्वप्रसिद्ध मावे के हलवे और जिले की समृद्ध विरासत की खूबसूरत झलक पेश की। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और प्रभावी संवाद शैली ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
पार्थ ने अपनी प्रस्तुति के जरिए यह साबित किया कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, इतिहास और स्थानीय धरोहर को समझने के साथ-साथ उसे गर्व के साथ देशभर तक पहुंचाने का भी जज़्बा रखती है।

