सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही साक्षी ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की प्रसिद्ध अमरूद, पारंपरिक मिठाइयों तथा रणथंभौर सफारी की आकर्षक झलक मॉडलों के जरिए प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने सवाई माधोपुर के स्वाद, पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रभावशाली ढंग से दर्शकों तक पहुँचाया।
साक्षी की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति और रचनात्मक सोच ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा सवाई माधोपुर की समृद्ध विरासत और पर्यटन की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

