30 दिसंबर 1960 में बिहार के कटियार जिले में जन्में अविनाश राय खन्ना भारतीय जनता पार्टी से विधायक व होशियारपुर सांसद रह चुके है। अविनाश राय ने अपनी ग्रेजुएशन B.Com LLB में डीएवी कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। खन्ना अपने कॉलेज के दिनों से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है। वे भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी रह चुके है व अभी हिमाचल प्रदेश के बीजेपी के प्रभारी के तौर पर नियुक्त है। खन्ना सोशल कार्यों की तरफ भी अपना रुझान रखते है। जिसके चलते वह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन व सेवा भारती जैसे सोशल ग्रुप से जुड़े हुए है। इतना ही नहीं अविनाश राय खन्ना खेल में भी रुचि रखते है जिसके चलते वह भारतीय पैरालंपिक समिति के मुख्य संरक्षक के तौर पर कार्यरत है। अगर आपको भी अविनाश राय खन्ना से राजनीति और खेल से जुड़े कोई भी सवाल पुछना है तो गूगल मीट से जुड़े–https://meet.google.com/vdo-fcbv-ydx
पंजाब, राजस्थान एवं हरियाणा की राजनीति के अहम किरदार रहे अविनाश राय खन्ना

