आदित्य शर्मा|
जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान मैं जरुरी नहीं के बच्चे मात्र अपनी ग्राम पंचायत की परेशानियां या मुद्दे ही रखे| बच्चे अपनी ग्राम पंचायत की कोई अनोखी खूबी के बारे में बताते हुए भी अपनी विडियो एंट्री भेज सकते है| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ की इस पहल का मकसद मात्र बच्चों को पंचायत प्रणाली से मुखातिब करना ही नहीं यदपि बच्चों को राज्य की मोडल पंचायतों के बारे में बताना भी है| बच्चे इन वीडियो एंट्री के ज़रिये कई तरह के विषय पर अपनी बात रख सकते है| बच्चे-
• मेरी पंचायत के मुद्दे?
• मेरी पंचायत के अनोखे रंग?
• कैसी हो मेरी आदर्श पंचायत?
• मेरी पंचायत का सरपंच कैसा हो?
• ग्राम पंचायत और बाल सहभागिता?
• पंचायत राज परेशानियों का ये है हल?
• पंचायत प्रणाली को कैसे बनाए मजबूत?
इत्यादि, आप पंचायती राज से जुड़े विषय पर अपनी विडियो एंट्री भेज सकते है, यही वीडियो एंट्री आपका बाल सरपंच चुने जाने के लिए नामांकन माना जाएगा|
गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के माध्यम से राजस्थान के ग्रामीण परिवेश मैं रहने वाले बच्चों को जागरूक कर रहे है| पंचायत राज प्रणाली के काम और इसमें बाल सहभागिता जैसे विषय पर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है| बच्चों को अपनी आवाज़ मुखर करने का डिजिटल बाल मेला बाल पंचायतों द्वारा मौका दे रहा है| डिजिटल बाल मेला बच्चों में से कुछ बाल सरपंच भी चुनेगा, जिन्हें पंचायती राज भवन जयपुर बुलवाया जाएगा, और बच्चों को अपनी बात मुख्य मंत्री के सामने रखने का मौका मिलेगा|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह सत्र राजस्थान विधानसभा बाल सत्र की तर्ज पर रखा जाएगा, जिसका आयोजन भी डिजिटल बाल मेला द्वारा किया गया था| जिसमें 352 बच्चे अपनी-अपनी पंचायत समिति का प्रतिनिधित्व करेंगे| राजस्थान बाल विधानसभा का अवसर भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी जोशी ने ऐसी ही जागरूकता कार्यक्रम के लिए दिया था|
MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

