आइए जानते हैं राजस्थान के राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म जी के बारे में…

शिवाक्ष शर्मा।

जवाहर सिंह बेढ़म का जन्म 1 सितंबर 1968 को डीग जिले के बेढ़म गांव में हुआ था। जवाहर सिंह जी ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.ए एवं एलएलबी की डिग्री प्राप्त की हुई है। वह पहली बार 1996 में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने थे और 1998 तक जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे थे। इसके बाद जवाहर सिंह बेढ़म 1995 से 2000 तक पंचायत समिति के सदस्य रहे। 2000 से 2005 तक जिला परिषद के सदस्य रहे। साल 2011 से 2016 तक बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रहे। 2012 से 2017 तक बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म बीजेपी की वसुंधरा सरकार में डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जवाहर सिंह बेढ़म साल 2018 में भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। परंतु उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2023 में भाजपा ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा भरतपुर जिले से डीग जिला बनाया था। जवाहर सिंह नवगठित डीग जिले की नगर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। जवाहर सिंह बेढ़म जी को नयी बनी राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है एवं गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं मत्स्य विभाग का कार्यभार दिया गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *