बाल मेला के बच्चों से मिल कर दी शुभकामनाएं………..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| डिजिटल बाल मेला अब देश ही नहीं विदेश में भी सराहा जा रहा हैं| शुक्रवार 17 जून को बाल मेला के बच्चों से ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त श्री पीटर कुक ने मुलाक़ात की| करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में पीटर कुक ने बच्चों से डिजिटल बाल मेला की पहल के बारे में जाना और इसे खूब सराहा| पीटर कुक का कहना है की डिजिटल बाल मेला एक अच्छी और भविष्य वादी सोच हैं| कुक से डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा और प्रिय शर्मा ने मुलाकात की थी| आपको बता दे की पीटर कुक 2019 से राजस्थान और गुजरात में ब्रिटेन की तरफ से बतौर उप उच्चायुक्त कार्यरत हैं|
डिजिटल बाल मेला के अब तक कुल 2 सीजन हो चुके हैं| जिनमें देश भर के बच्चों ने खूब बढ़-चढ़ कर भाग लिया| डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली सवाई मान सिंह विद्यालय की कक्षा 7 छात्रा जान्हवी शर्मा बच्चों की रचनात्मकता व जागरूकता बढ़ाने हेतु एक डिजिटल मंच तैयार करना चाहती थी|
आप अपने बच्चे को किसी भी प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –