डॉ. अग्रवाल ने HPV संक्रमण, वैक्सीन की कार्यप्रणाली और वैश्विक परिणामों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, यूके और स्वीडन जैसे देशों में HPV टीकाकरण के बाद 10–15 वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में 70% तक कमी देखी गई है।
उन्होंने कहा—“भारत में स्क्रीनिंग नहीं बढ़ रही, इसलिए वैक्सीन एकमात्र सुरक्षा कवच है। यह जीवन बदल सकती है, बशर्ते इसे सही जानकारी के साथ अपनाया जाए।”
