Ed talk में राजस्थान की बच्चियों ने रखे अपने विचार…..
ओमप्रकाश ढाका।
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा और उनके सहयोगी अंश गांधी ने शिल्पग्राम में Short Skit (Play) के माध्यम से इस बात को समझाया कि हमारे समाज में बेटे और बेटी में कितना फर्क किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित बाल मेले के कार्यक्रम में Ed talk का विषय इक्वली सेंसेटिव राजस्थान रखा था। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जान्हवी शर्मा और अंश गांधी ने प्रस्तुति दी। इतना ही नहीं उसके बाद शुरू हुआ Ed talk का सिलसिला। बच्चियों ने विस्तार से बताया कि हमारा समाज बेटे और बेटी में आज भी फर्क करता है। बालिकाओं ने बताया कि हम उस फर्क को कैसे दूर सकते है। उन्होंने बोला हमें भी समाज में लड़कों के बराबर सम्मान अधिकार चाहिए। इसी विषय पर अलवर, अजमेर सहित राजस्थान की बच्चियां ने Ed Talk के माध्यम से समझाया। राजस्थान की पूनम गुप्ता, नजराना, पूनम, शबनम बानो, अफसीना और सकुना ने अपने विचारों से बेटे और बेटी की समानता की जरूरत बताई। Digital Baal Mela के कार्यक्रम में आई बच्चियों ने बताया कि आज भी हर मंच पर हमसें भेदभाव किया जाता है। हमें लड़कों जितनी आजादी नहीं मिलती है। हमारे समाज में बेटे और बेटी की असमानता खत्म होनी चाहिए।
आपके भी प्रतिभावान बच्चे डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी लेना चाहते हैं तो डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

