बाल चिकित्सा मंत्री निकुंज रांगटा ने दिया स्पष्ट उत्तर…
आदित्य शर्मा.
शिमला. 12 जून को शिमला स्थित विधानसभा भवन में आयोजित हुए विशेष “बाल सत्र” में विपक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े किये. विपक्ष की सदस्य एवं बिलासपुर से बाल विधायक चारुप्रिया ने सवाल करते हुए बाल सरकार के मंत्री से पूछा कि प्रदेश में कितने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मौजूद है? साथ ही इन में से कुछ चिकित्सा केन्द्रों के बिगड़े हुए हालात को सही करने हेतु सरकार क्या कार्य कर रही है इसका ब्यौरा सभा पटल पर रखने की मांग की?
जवाब-
इसका जवाब देते हुए बाल चिकित्सा मंत्री एवं शिमला से चयनित बाल विधायक निकुंज रांगटा ने बताया कि प्रदेश में कुल 606 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र है. इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी की प्रदेश के सभी पी.एच.सी कार्यान्वित स्थिति में है और आग्रह किया की सदस्य द्वारा उठाये गए सवाल के अनुसार किसी भी चिकित्सा केंद्र के नाम मौजूद है तो वह विभाग के अधिकारियों को सीधा सूचित करें. उन्होंने उत्तर देते हुए यह भी कहा कि विभाग उचित एवं तीव्र कार्यवाही कर उक्त समस्या के निवारण हेतु कर्तव्य बद्ध है एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन माननीय सदस्य को दिया.
पहला बाल सत्र-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री धनी राम शाण्डिल भी मौजूद थे. इसी के साथ डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के इतिहास का पहला बाल सत्र है, जिसमें सदन में बच्चे विधायक के तौर पर बैठे और प्रश्नकाल और नियम 324 की कार्यवाही का संपादन किया. बता दें इस “बाल सत्र” का आयोजन डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित अभियान बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत किया गया है. इस बाल सत्र में होस्ट की भूमिका डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा द्वारा निभाई गई थी.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

