जानिए वैश्विक माता-पिता दिवस के बारे में…

जानिए वैश्विक माता-पिता दिवस के बारे में।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

वैश्विक माता-पिता दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विश्वव्यापी दिन है। इस दिन को विभिन्न देशों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे माता-पिता हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2012 में एक संकल्प के साथ वैश्विक अभिभावक दिवस की घोषणा की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के माता-पिता के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना और उनकी सराहना करना है। इसे विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। लेकिन इसका उद्देश्य एक है। अभिभावक दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 1994 से हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र इस बात पर जोर देता है कि, परिवार और हमारे समुदायों, समाजों की नींव के रूप में, माता-पिता की जिम्मेदारी है कि, वे अपने परिवारों को नुकसान से बचाएं, स्कूल से बाहर बच्चों की देखभाल करें और साथ ही साथ अपने जिम्मेदारियों को समझे। माता-पिता के देखभाल के बिना, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा और भावनात्मक कल्याण खतरे में है। मानसिक, भावनात्मक और वित्तीय स्थिरता प्रदान करने में, हमारे माता-पिता प्रयासरत रहते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं कि उनके बच्चों के जीवन में किसी भी चीज़ की कमी न हो और इसलिए, माता-पिता का वैश्विक दिवस उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए मनाया जाता है।

 

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *