अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर दिखाई जिम्नास्टिक की विभिन्न क्रियाएं …
ओमप्रकाश ढाका
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में डीएवी सेंचुरी स्कूल की सोफिया नेगी और आर्यन स्कूल, जयपुर की परिधि कुमावत ने अपनी अलग – अलग जिम्नास्टिक क्रियाओं से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दोनों बालिकाओं ने अपनी हैरतंगेज करने वाली शारीरिक क्रियाओं से कार्यक्रम में बैठे लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दोनों परियों ने ये संदेश भी दिया कि आप हमेशा व्यायाम करके अपनी शरीर को तनदुरुस्त भी रख सकते है। सोफिया और परिधि के अभिभावकों का कहना था कि हमारी बच्चियां हमेशा जिम्नास्टिक का अभ्यास करती है। उन्होंने कहा इसी प्रकार सभी को इस प्रकार की क्रियाएं करनी चाहिए।
आपके बच्चे भी डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी लेना चाहते है तो डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

