बाल पंचायत को लेकर क्या कहा जयरामपुरा के सरपंच जगदीश निठारवाल ने

Jagdish Nitharwal

तनय मिश्रा।

डिजिटल बाल मेला ने कुछ समय पहले ही आमेर की जयरामपुरा पंचायत में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत एक बाल पंचायत का आयोजन किया था। इस बाल पंचायत में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया था। इसके साथ ही जयरामपुरा के सरपंच जगदीश निठारवाल भी इस बाल पंचायत का हिस्सा बने और बच्चों को संबोधित किया।

जयपुर। “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ने कुछ समय पहले आमेर की ग्राम पंचायत जयरामपुरा में एक बाल पंचायत का आयोजन किया था। इस बाल पंचायत में करीब 300 बच्चों न हिस्सा लिया, जिनमें से 22 बच्चों ने बाल सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की। अन्य बच्चों ने उनके लिए वोट भी किए थे। इस बाल पंचायत में जयरामपुरा के सरपंच जगदीश निठारवाल ने भी हिस्सा लिया और बच्चों को संबोधित किया।

क्या कहा जगदीश निठारवाल ने?

जगदीश निठारवाल ने बाल पंचायत का स्वागत करते हुए गाँव के बच्चों को ऐक्टिव बताते हुए गाँव की समस्याओं से उन्हें अवगत कराने के लिए तहे दिल से बच्चों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर बच्चों ने बिजली, पानी, सड़कों से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। गाँव में सफाई की समस्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार आते हैं। ऐसे में लोगों को सफाई का ध्यान रखना चाहिए और सड़क पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए। उन्हें डस्टबिन का इस्तेमाल करना चाहिए और अगर इसकी व्यवस्था नहीं है, तो पंचायत की तरफ से इसकी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने गीले और सूखे डस्टबिन अलग-अलग लगाने की बात करके बच्चों से उनका सही प्रकार से इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने यह बभी कहा कि अगर कोई एक इंसान मुहिम करके आगे बढ़ता है और उसे अपने पीछे समर्थन के कदम दिखते हैं, तो वो और तेज़ी और दृढ़ता से आगे बढ़ता है। उन्होंने बच्चों से पंचायत को सहयोग करने के लिए भी कहा। अपनी संबोधन की समाप्ति उन्होंने “जय हिंद, जय भारत” से की।

यह भी पढ़ें :-  शेड्स ऑफ कोविड: जानिए नीरज जैन ने कैसे बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Jagdish Nitharwal

डिजिटल बाल मेला के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के ज़रिए देश के ग्रामीण और पंचायती क्षेत्र के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायती राज प्रणाली पर संवाद भी करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इससे पहले डिजिटल बाल मेला “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।

यह भी पढ़ें :-  जानिए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के लीडर्स के बारें में

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *