जाने कौन है पोंटा साहिब के फैजान जिन्होंने निभाया वित्त मंत्री की भूमिका।

पोंटा साहिब के फैजान

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन…

साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आएं. पोंटा साहिब के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे फैजान का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था. जिसमें वह वित्त मंत्री की भूमिका निभाते हुए नज़र आए.

सदन में उनसे पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए वे बोले कि –“वित्त एक गंभीर मंत्रालय है महोदय इसके सही प्रबंधन के माध्यम से ही प्रदेश विकास की उचाईयों को छूता है. ऐसे में विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों द्वारा व्यय हर एक राशी का लेखा-जोखा रखा जाता है, और हम विश्वास के साथ कह सकते है की प्रदेश में सरकार का एक भी पैसा अनावाशय्क रूप से खर्च करने का कोई सवाल नहीं उठता”.

फैजान ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की. उन्होंने बताया कि अगर मै मुख्यमंत्री बनता हूं तो शिक्षा के क्षेत्र मे विशेष ध्यान देता साथ में तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता देता.

“विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर वह अपने इस मुद्दे को सत्र में सरकार और समाज के सामने रखेंगी. बता दें कि इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश रहे। 

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *