लीजिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की जानकारी हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

लीजिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की जानकारी हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

बाल लेखिका कशिश।

प्रतिवर्ष 17 मई को पूरे विश्व भर में “विश्व उच्च रक्तचाप दिवस” मनाया जाता है।
जिसे की “वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे” भी कहा जाता है।
उच्च रक्तचाप से पूरी दुनिया में कई सारे मरीज पीड़ित है। उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है ,अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन उच्च रक्तचाप कई बड़ी बीमारियों को जन्म देता है।

पहली बार विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2005 में मनाया गया। इसकी शुरुआत वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग द्वारा की गई। 2006 से प्रतिवर्ष 17 मई को इसे मनाया जाने लगा। बदलती दिनचर्या के साथ आए दिन लोगों का रक्तचाप बढ़ रहा है।
ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस पर नियंत्रण पाया जाए क्योंकि विश्व का हर चौथा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है।
एक सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। यदि यह 140/90 या उससे ऊपर जाता है, तो ऐसी स्थिति को उच्च रक्तचाप कहा जाता है।
मोटापा ,अव्यवस्थित दिनचर्या, जेनेटिक कमी से भी लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या होती है।
रक्तचाप के बढ़ने पर हार्ट पर दबाव बढ़ने लगता है और जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हाइपरटेंशन सिर्फ स्वयं तक सीमित नहीं रहता है धीरे-धीरे उससे कई बीमारियां पनपना लगती है हाइपरटेंशन के मरीज को हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक का खतरा होता है ऐसे व्यक्ति को हमेशा सावधानी रखनी चाहिए इससे किडनी के खराब होने एवं अन्य अंगों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है।
वर्ष 2024 में “विश्व उच्च रक्तचाप दिवस” की थीम:— ‘अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहे’ हैं।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता है।
विशेषज्ञों के सेमिनार का आयोजन होता है।
स्वास्थ्य संस्थानों में इस पर और इससे जुड़े विषय पर सामूहिक चर्चाओं का आयोजन होता है।
मरीजों को इससे निजात पाने के उपाय बताए जाते हैं।

 

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *