“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के लिए मकराना की ललिता ने भेजी अपनी एंट्री….

विडियो भेज बताया कैसा हो ग्राम का सरपंच?

आदित्य शर्मा|

जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान में बच्चों की विडियो एंट्री आनी शुरू हो चुकी है| आज मकराना तहसील की 15 वर्षीय ललिता बाबल ने कैसा हो ग्राम का सरपंच? विषय पर अपनी वीडियो भेजी| विडियो में उन्होंने बताया की सरपंच शिक्षित और कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए| हर सरपंच को अपने ग्राम को आदर्श पंचायत बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करने चाहिए| सरकारी विद्यालय मकराना की ललिता बाबल की तरह आप भी विडियो एंट्री भेज ले “मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग|

इस अभियान में भाग लेने वाले बच्चों में से ही बाल सरपंच निकल के आयेंगे| जिसके बाद इन बच्चों को पंचायत भवन जयपुर में आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याओं और सुझावों को रखने का मौका मिलेगा|

डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ इस अभियान के तहत बच्चों को लोकतंत्र की प्राथमिक कड़ी से जोड़ेगा| पंचायत राज प्रणाली के बारे में बच्चों को शिक्षित करेगा| डिजिटल बाल मेला का ध्येय इस अभियान के जरिये जागरूक नागरिक और सच्चा नेता बनाने का है| आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला बच्चों से जुड़े अभियान चलाता रहता है| इन अभियानों के तहत बच्चों की जागरूकता,अभिव्यक्ति और रचनात्मकता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है|

“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *