वार्ड 35 के राज श्री पब्लिक स्कूल में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ…

वार्ड 35 के राज श्री पब्लिक स्कूल में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पार्षद मनोज मुद्ग़ल ने बच्चों से कि भागीदारी बढ़ाने की अपील।

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त तत्वावधान में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम का आयोजन आज राज श्री पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन की महत्ता समझाना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना था।

पार्षद मनोज मुद्ग़ल ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया, “हर वार्ड में एक पार्षद चुना जाता है, जो उस क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए कार्य करता है। इसी तरह, बाल पार्षद बनने वाले बच्चों को भी अपने स्कूल और समाज की समस्याओं को पहचानकर उन्हें हल करने के प्रयास करने होंगे।” उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ‘Reduce, Reuse, Recycle’ के सिद्धांत को अपनाने की सलाह दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिमेष जैन ने महात्मा गांधी के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा, “स्वच्छ बनो, स्वस्थ बनो। यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हमें स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। यह स्वच्छता केवल आसपास की नहीं, बल्कि हमारी पहचान की भी होनी चाहिए।” उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे आज ली गई शपथ का पालन करें और अपने जीवन में स्वच्छता को एक आदत बनाएँ।

कार्यक्रम में द फ्यूचर सोसाइटी के दीपक शर्मा ने बच्चों को अपने विद्यालय और वार्ड को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘Reduce, Reuse, Recycle’ संदेश के साथ एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर बनाए।

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि इन्हीं बच्चों में से चयनित बाल पार्षदों के द्वारा नगर निगम हैरिटेज में “बाल निगम सभा” का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *