वार्ड 66 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटीकान की उप प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. प्रीति भार्गव ने कहा कि स्कूल के स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डिजिटल बाल मेला द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के अभियानों से बच्चों की सामाजिक चेतना बढ़ती है और वे अपने परिवार और समुदाय को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं। “यह कार्यक्रम केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि भविष्य के नागरिक तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला औरनगर निगम हैरिटेज के बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

