जयपुर में 4 से 6 मई तक आयोजित होने वाले जयपुर बाल महोत्सव 2026 का काउंटडाउन पूरा हो चुका है और 4 मई से इस तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में होने वाले इस महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चे अपने-अपने जिले की झांकियों, स्टॉल और लाइव प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी पहचान प्रस्तुत करेंगे।
आयोजन के पहले दिन 4 मई को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों से संवाद भी प्रस्तावित है, जो इस आयोजन को और अधिक विशेष बनाता है।
इसके बाद जिला स्तरीय प्रस्तुतियों की शुरुआत होगी, जहाँ बच्चे कला, संस्कृति, परंपरा, स्थानीय जीवन और अपनी सोच को रचनात्मक रूप में मंच पर लाएंगे। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक
डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह मंच बच्चों को अपने जिले को नए नजरिए से देखने और प्रस्तुत करने का अवसर देता है, जो उनके आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई दिशा देगा।

