कल से शुरू होगा जयपुर बाल महोत्सव, तैयारियां पूरी
जयपुर में 4 से 6 मई तक आयोजित होने वाले जयपुर बाल महोत्सव 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागी जयपुर पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर स्टॉल, प्रस्तुतियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे बच्चों को एक व्यवस्थित और प्रेरणादायक मंच मिल सके।
इस महोत्सव में बच्चे अपने-अपने जिले की कला, संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा के अनुसार, यह आयोजन बच्चों को अपनी सोच और प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यह मंच बच्चों के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नई दिशा देने का प्रयास है, जहाँ वे पूरे जोश और तैयारी के साथ अपनी पहचान स्थापित कर

