वार्ड 32, जयपुर कैंब्रिज स्कूल शास्त्री नगर में बच्चों ने सीखी स्वच्छता की बारीकियाँ।

जयपुर, 23 जुलाई 2025 —11:00 बजे, वार्ड 32 स्थित जयपुर कैंब्रिज स्कूल शास्त्री नगर में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता कैंपेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर नगर निगम हैरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त प्रयासों से संचालित हो रहा है, जिसमें बच्चों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा स्वच्छता शपथ लेने से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पवन ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा, “बच्चों के भीतर पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना, उनके समग्र विकास का हिस्सा है। हम इस कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने की दिशा में प्रयासरत हैं।”

नगर निगम जॉन प्रभारी श्री सूरज सोनी ने बच्चों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए दो डस्टबिन के प्रयोग और प्लास्टिक से बचाव के उपायों पर सरल और प्रभावी जानकारी दी।

कार्यक्रम में द फ्यूचर सोसाइटी के दीपक शर्मा ने बच्चों को अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह समझ आया कि स्वच्छ भारत केवल सरकार का नहीं, हर नागरिक का सपना है और वे भी अब अपने मोहल्ले को साफ रखने में योगदान दें।

इस तरह के आयोजनों से साफ ज़ाहिर होता है कि ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता जगा रहा है, बल्कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के सच्चे दूत भी बना रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *