इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और फ्यूचर सोसाइटी की सचिव डॉ. मीना शर्मा ने सभी पत्रकार साथियो से अपील की कि अपनी खबरों में वह इन विषयों को प्रमुखता से जगह दें। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में जलवायु अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं, जल सुरक्षा, जलवायु-स्मार्ट स्कूलों और युवाओं की भागीदारी को ओर ध्यान देना पड़ेगा, ताकि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में बच्चों के जीवन, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूनिसेफ और फ्यूचर सोसायटी की ओर से जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित मीडिया राउंडटेबल में पत्रकारों के साथ पर्यावरण व मौसम से जुड़े एक्सपर्ट्स के साथ विभिन्न सत्र आयोजित किए गए जिसमे सभी ने अपने अपने सुझाव साँझा किए।

