अंकुश सिंह ने HPV टीकाकरण को “किशोरियों की सुरक्षा में सबसे प्रभावी वैश्विक क्रांति” बताया। उन्होंने GLOBOCAN 2023 के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि भारत दुनिया के सर्वाइकल कैंसर बोझ का एक-तिहाई वहन करता है। WHO की 90-70-90 रणनीति को समझाते हुए उन्होंने कहा कि यदि भारत 90% किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित कर दे, 70% महिलाओं कीजांच हो, और सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित 90 % महिलाओं का इलाज कर दे तो आने वाले 20 वर्षों में मृत्यु दर 60% से अधिक घटाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि “मीडिया रिपोर्ट्स की विश्वसनीयता पर लोगो को भरोसा है — और वैक्सीन में लोगो का विश्वास बढ़ाने में मीडिया का योगदान अहम है।”
