जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

बारां जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे सुजल शर्मा ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की जनजातीय और वन संस्कृति को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। उन्होंने मिट्टी के बर्तन, बांस की बिजनी, पारंपरिक दीये और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रस्तुत कर बारां की समृद्ध लोक विरासत को जीवंत रूप दिया।

सुजल की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि हमारी लोक संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को नई पीढ़ी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *