धन्यवाद राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास, @manjubaghmar जी, निदेशक,कोग्निवेरा श्री कमलेश शर्मा जी, और फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष, @sushilsharma5463 जी का

जयपुर बाल महोत्सव के उट्घाटन सत्र को सफल बनाने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके सानिध्य में बाल महोत्सव को नए मुकाम पर लेकर जायेंग|

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बच्चों की रचनात्मकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने फ्यूचर सोसायटी का आभार जताते हुए कहा कि 41 जिलों से आए बच्चों ने अपने-अपने जिले की विशेषताओं को जिस तरह प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। बाघमार ने कहा कि राज्य के हर जिले में ऐसे बाल महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपने गृह जिले नागौर में अगला बाल महोत्सव आयोजित करने का ऐलान भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *