जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और स्थानीय पहचान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कोटपूतली जिले का प्रतिनिधित्व कर रही विधि शर्मा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक विरासत, प्रसिद्ध व्यंजनों, कृषि परंपराओं तथा स्थानीय फसलों और बीजों की विशेषताओं की प्रभावशाली जानकारी दी।

उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को कोटपूतली की समृद्ध संस्कृति और विशिष्ट पहचान से रूबरू कराया। आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और विषय की गहरी समझ के साथ विधि ने दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया और अपनी प्रस्तुति की विशेष छाप छोड़ी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *