लैंगिक संवेदनशीलता आज की बड़ी ज़रूरत…

लैंगिक संवेदनशीलता आज की बड़ी ज़रूरत

जेंडर समानता में सुनिश्चित करने के लिये दैनिक भास्कर में प्रशिक्षण

जयपुर। यूनिसेफ़ एवं फ्यूचर सोसाइटी की नई पहल “जेंडर सेंसिटिव राजस्थान” की कार्यशाला का अगला सत्र 15 मई को दैनिक भास्कर जयपुर में प्रातः 12 बजे आयोजित होगा। दैनिक भास्कर की संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम के सदस्यों के लिये आयोजित की जाने वाली इस एक दिवसीय वर्कशॉप में वरिष्ठ जेंडर विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद् नसीरुद्दीन द्वारा तैयार किए गए ट्रेनिंग मॉड्यूल के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर के जयपुर कार्यालय में आयोजित करने का मकसद यह है कि देश के प्रमुख मीडिया संस्थान के रूप में अग्रज की भूमिका निभा रहे पत्रकारों का समूह इस विषय पर नियमित सजगता रखे।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य है मीडिया के माध्यम से समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने का प्रयास करना। महिला अधिकारों, महिला समानता, महिलाओं के मुद्दें समाज के सामने रखना। और ये सुनिश्चित करना कि पत्रकार सक्रिय भूमिका कैसे निभा सकते है व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इन मुद्दों को सामने लाना क्यों जरूरी है।

यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने बताया कि परंपरागत और न्यू मीडिया दोनों माध्यमों में ही महिलाओं से जुड़े पक्षों को उजागर करना जरूरी है। इस विषय पर पत्रकारों का समाज से निरंतर संपर्क रहता है, ऐसे में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को “लैंगिक संवेदनशील” बनाने में उनकी भूमिका बढ़ाई जा सकती है।

द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रविता शर्मा ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन “जेंडर सेंसिटिव राजस्थान” अभियान के तहत किया जा रहा हैं। इसकी शुरूआत इन्दिरा गांधी पंचायती राज भवन, जयपुर में 02 नवम्बर को हुई थी जिसमें मुख्य अतिथि पीबीआई की सहायक महानिदेशक ऋतु शुक्ला थी। 20 दिसम्बर को सूर्यनगरी जोधपुर में भी ये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरटीडीसी होटल घूमर (ओल्ड हाई कोर्ट रोड़) में हुई थी। इन सभी सत्रों में मीडिया के माध्यम से इस विषय पर समाज को साथ लेने के प्रयासों पर चर्चा होगी।
कार्यशाला में भाग लेने वाले पत्रकारों के सुझावों के लिये एक फ़ीडबैक फार्म भी होगा। जिससे पत्रकारों को इस मुद्दे पर सामने आने वाली सामाजिक सोच का अध्ययन किया जा सके।

इसी तरह के कार्यक्रमों की अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *