जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति, इतिहास और स्थानीय विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे बॉबी सिंह मखीजा और वंशिका चौधरी ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की विशिष्ट पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। उन्होंने झालावाड़ की प्रसिद्ध फीणी, रसदार संतरे तथा जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की आकर्षक झलक प्रस्तुत कर आगंतुकों को जिले की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से परिचित कराया।

दोनों प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुति, बेहतरीन समन्वय और आत्मविश्वास ने दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया। उनकी स्टॉल ने यह संदेश दिया कि अपने जिले की विशेषताओं और विरासत को नई पीढ़ी जितने गर्व और उत्साह के साथ प्रस्तुत करेगी, उतनी ही मजबूती से हमारी संस्कृति आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *