पाली जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कल्पेश भाटी ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की समृद्ध पहचान को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया। उन्होंने पाली की प्रसिद्ध मेहंदी, पारंपरिक खान-पान तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक मॉडलों के जरिए प्रस्तुत कर जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से सभी को परिचित कराया।
कल्पेश की प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनकी स्टॉल ने पाली की कला, परंपराओं और पर्यटन की अनूठी पहचान को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

